nigamratejob-logo

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर हिसार को बड़ी सौगात, गुरुग्राम की तरह बनेगी मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी

 | 
haryana News

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी में योगदान एवं बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

हिसार में भी बनाएंगे मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी:-

उन्होंने बताया कि हमने शहरी स्थानीय निकायों की शक्तियों के विकेंद्रीकरण के लिए भी कई कदम उठाए हैं। हमने मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव करवाया है। शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए सम्पत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प शुल्क का दो प्रतिशत राजस्व इन्हें प्रदान किया गया है। 

हम प्रदेश के शहरों और कस्बों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दे रहे हैं। 

करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के विकास के लिए मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है, हिसार में भी यह अथोरिटी बनाएंगे। शहरों की हर संपत्ति की प्रॉपर्टी आई.डी. बनाई है।

उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक व साम्प्रदायिक भेदभावों को भुलाकर आपसी प्रेम-प्यार व भाईचारे को बनाए रखने का आहवान किया।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी