nigamratejob-logo

HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, bseh.org.in पर ऐसे करें चेक

 | 
HBSE 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, bseh.org.in पर ऐसे करें चेक 

Haryana Board Class 12th Result, HBSE Result 2023 Live: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। एचबीएसई रिजल्ट 15 मई, 2023 को जारी किया गया। 81.65% परीक्षार्थी सफल रहे हैं। 

Haryana Board Result Live Update प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 52.44 फीसदी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 52.44 फीसदी रहा है। प्राइवेट छात्रों में लड़कियों का पास प्रतिशत 52.93 फीसदी रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 52.31 फीसदी रहा है।

Haryana Board 12th Result Out Toppers कनुज, मानसी और प्रिया तीसरे स्थान पर

Haryana Board 12th Result में बेटियों ने बुद्धिमता का परचम फहराया है। टॉपर्स की सूची में जहांगीरपुर, झज्जर से कनुज; रोहतक से मानसी सैनी और उकलाना मंडी, हिसार से प्रिया ने संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

Haryana Board 12th Toppers करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। 

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 74.6 फीसदी रहा है। परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।  

HBSE 12th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी

HBSE 12th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल; सिवानी मंडी की नैंसी ने किया टॉप। ं

  • हरियाणा बोर्ड रिजल्ट हरियाणा बोर्ड 12 वी का रिजल्ट 81.65% रहा 
  • हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है।  हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 81.65% रहा है। 


Haryana Board Class 12th Result HBSE एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें?

अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, 'RESULTHB12' टाइप करें। और इसे 56263 पर भेज दें।

HBSE Result 2023: bseh.org.in पर कैसे चेक करें?

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 10वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।


Haryana Board Result 2023 Today For Class 12th

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के लिए एक माह के अंदर रिजल्ट देना बड़ी चुनौती भी थी। लेकिन बोर्ड प्रशासन ने वार्षिक परीक्षार्थियों के साथ साथ विशेष परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी एक साथ ही घोषित किए जाने का मन बना लिया था। इसी को लेकर बोर्ड ने अतिरिक्त संसाधन जुटाकर रिजल्ट को तैयार कराने में पूरी ताकत झोंक दी। शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को पहले बारहवीं कक्षा और फिर अगले दिन 16 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की है।
 
Haryana HBSE Result: हरियाणा बोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से कैसे देखें

छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएच मोबाइल एप या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। छात्रों को निम्न प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता -
स्टेप 1: अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
स्टेप 2: 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' एप टाइप करें और इंस्टॉल करें।
स्टेप 3: अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ एप पर रजिस्टर करें।
स्टेप 4: 'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
स्टेप 5: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी