nigamratejob-logo

Holi Special Buses: होली पर गुड़गांव रोडवेज यात्रियों के लिए चलाएगा स्पेशल बसें, किस रूट पर कितनी?

 | 
haryana roadways
Gurugram News: होली पर रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो होली स्पेशल अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा। भीड़ को देखते हुए रोडवेड ने तैयारियां कर ली है। इस अवसर पर 100 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इन बसों को जरुरत के हिसाब से लोकर और लंबे रुटों पर चलाया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक जहां जब जरूरत हो रही है या होगी, वहां तत्काल बस सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।

146 रूटों पर बस सेवा

रोडवेज के गुड़गांव डिपो की ओर से 146 रूटों पर बस सेवा संचालित की जा रही है। इनमें से करीब 40 रूट बाहरी (अन्य राज्यों के) हैं। इनमें अधिकांश उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब के रूट हैं। गुड़गांव डिपो से लखनऊ और हमीरपुर तक सेवा चलाई जा रही है।
डिपो में 100 बसें रिजर्व हैं। होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों को यात्रियों की भीड़ के हिसाब से संचालित किया जाएगा। लोकल और लंबे दोनों ही रूटों पर अतिरिक्त बस सेवा चलाई जाएंगी। किसी भी रूट पर जब भी जरूरत होगी, तत्काल बस सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। किसी भी रूट पर भीड़ की विशेष निगरानी रहेगी।
राजबीर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, गुड़गांव डिपो

होली पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने पहले से ही अपनी तैयारियां कर ली है। गुड़गांव डिपो से हरियाणा प्रदेश के हर जिले तक भी बस सेवा उपलब्ध है। होली पर इन सभी रूटों पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

डिपो में 100 बसें रिजर्व
गुड़गांव डिपो के चीफ इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि डिपो में 100 बसें रिजर्व हैं। होली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों को यात्रियों की भीड़ के हिसाब से संचालित किया जाएगा। लोकल और लंबे दोनों ही रूटों पर अतिरिक्त बस सेवा चलाई जाएंगी। किसी भी रूट पर जब भी जरूरत होगी, तत्काल बस सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। किसी भी रूट पर भीड़ की विशेष निगरानी रहेगी।


 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी