nigamratejob-logo

हरियाणा के इस जिले में मुकेश अंबानी बना रहे हैं वर्ल्ड क्लास ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, मिलेंगी ये सुविधाएं

वर्ल्ड क्लास सिटी में बसने का सपना देख रहे हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है।
 | 
हरियाणा के इस जिले में मुकेश अंबानी बना रहे हैं वर्ल्ड क्लास ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी

Haryana News: वर्ल्ड क्लास सिटी में बसने का सपना देख रहे हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी हरियाणा के गुरुग्राम में एक वर्ल्ड क्लास सिटी बसाने जा रहें हैं। दिल्ली- NCR से नजदीकी के चलते MET सिटी नामक यह परियोजना तेजी से हरियाणा के नए आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। यह स्मार्ट सिटी उत्तर भारत का सबसे तेजी से विकसित होने वाला स्मार्ट शहर बनेगा।

8 हजार एकड़ भूमि पर होगी विकसित

इस स्मार्ट सिटी को 8,000 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इस सिटी का निर्माण मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो पूर्ण स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। मुकेश अंबानी की RIL सहायक कंपनी द्वारा बनाई जा रही स्मार्ट सिटी ने पहले ही सात देशों की 450 कंपनियों को आकर्षित किया है।

रिलायंस द्वारा एक ग्रीनफील्ड सिटी विकसित की जा रही है। वहीं इसके बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो 220 KV बिजली सब-स्टेशन, वॉटर सप्लाई नेटवर्क, ट्रीटमेंट प्लांट और सड़कों का नेटवर्क यहां पहले से ही मौजूद है। 

MET सिटी के सीईओ एसवी गोयल ने कहा कि कंपनी के 400 से अधिक इंडस्ट्रीयल कस्टमर्स हैं। कंपनी द्वारा उत्तर भारत में सबसे तेजी से बढ़ते ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहरों में से एक के लिए मास्टरप्लान बनाया गया है।

NCR से मजबूत कनेक्टिविटी

घर खरीदारों के लिए सेलिंग प्वाइंट में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और अन्य शहरों से मजबूत कनेक्टिविटी शामिल हैं। यह स्मार्ट सिटी KMP एक्सप्रेसवे के नजदीक है और यहां से नई दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पर आवागमन बेहद आसान रहने वाला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए 8,000 करोड़ का निवेश कर चुकी हैं और अगले चरण में 1 हजार करोड़ का निवेश करने की तैयारी है।

ये सुविधाएं उपलब्ध 

मुकेश अंबानी के नए शहर की दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के साथ रेल कनेक्टिविटी भी होगी। यहां रहने वाले परिवारों के लिए एसजीटी विश्वविद्यालय और द सहवाग स्कूल जैसे संस्थान मौजूद हैं।

 स्वास्थ्य सुविधाओं में रिलायंस MET स्मार्ट सिटी के नजदीक एक AIIMS भी है। इसमें 5 इंडस्ट्रियल सेक्टर हैं, जबकि 2 प्रोजेक्ट SCO के हैं। अभी तक यहां 25 हजार रोजगार पैदा हो चुके हैं। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी