nigamratejob-logo

हरियाणा का संतलाल हैं बेमिसाल, गर्मी में ओढ़ता है रजाई तो सर्दियों में चाहिए बर्फ; डाक्टर भी हैरान

 | 
हरियाणा

Ajab- Gajab News:  हरियाणा में आमजन भीषण गर्मी को झेल रहा है और लोग इस गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। जून महीने में तो ऐसी भयंकर गर्मी पड़ी थी कि अच्छे- अच्छों के पसीने छूट गए थे लेकिन एक शख्स ऐसा भी हैं, जो इस पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी में आग से खुद को सेक रहा है।

महेन्द्रगढ़ जिले के इस शख्स संतलाल को अजूबा कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। संतलाल को इस भीषण गर्मी में भी कितनी सर्दी लगती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह दिनभर गर्म टोपी पहनकर कान भी ढके रहता है और दोपहर में शाल ओढ़कर बाहर निकलता है। इसके बाद भी इस शख्स के शरीर से पसीने की एक बूंद तक नहीं निकलती।

आप ये सब जानकर हैरानी में जरूर पड़ रहें होंगे कि संतलाल को गर्मी में सर्दी कैसे लगती है। गांव डेरोली अहीर निवासी संतलाल के आगे डॉक्टर भी नतमस्तक हैं। विशेषज्ञों ने तो संतलाल को दुनिया का अजूबा बताया है। दरअसल, संतलाल को सर्दी में गर्मी और गर्मी मे सर्दी का अहसास होता है।

संतलाल जून के महीने में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा चुका है, 4 से 5 रजाइयां ओढ़ कर रखते हैं। यही नहीं, जब रजाइयां ओढ़ने पर भी संतलाल को ठंड लगती है तो वह अलाव जला कर सेकते हैं। संतलाल अपने इस अजीबोगरीब मामले की वजह से देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सर्दियों में चाहिए बर्फ

ऐसा नहीं है कि गर्मी में ही संतलाल के रवैए से लोग हैरत में पड़ते हैं। हाड कपा देने वाली ठंड में संतलाल को गर्मी लगती है और वह बर्फ की सिल्ली पर लेटते हैं। सुबह पांच बजे उठकर जोहड़ में नहाते हैं। 

कई बार तो वो सारा दिन ही पानी में बिताते हैं। परिजनों ने बताया कि संतलाल को आज तक कोई बीमारी नहीं हुई है। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 1 लाख रुपये देकर सम्मानित भी किया गया है।

डाक्टर भी हैरान

अब इसे अजूबा कहें या फिर विचित्र प्राणी। संतलाल को उनके गांव में लोग मौसम विभाग के नाम से पुकारते हैं। उनके बारे में सुनने के बाद कई बार बाहर से डॉक्टरों की टीम ने आकर उनकी जांच भी की, लेकिन आजतक कोई ये पता नहीं लगा पाया की संतलाल को ठंड में गर्मी और गर्मियों में ठंड क्यों लगती है। वहीं संतलाल साल 2017 में बर्फ की सिल्ली पर लेटकर विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी