nigamratejob-logo

Success Story of Aarushi Sharma : इस अफसर ने एक नहीं दो बार किया यूपीएससी क्लीयर, जानिए क्या थी इसकी बड़ी वजह

UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं।

 | 
इस अफसर ने एक नहीं दो बार किया यूपीएससी क्लीयर, जानिए क्या थी इसकी बड़ी वजह

Success Story of Aarushi Sharma  : UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इसे पास करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है। 

hht

इसके साथ ही लगभग हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है। इस परीक्षा को पास करने वालों में एक नाम आरुषि शर्मा का भी है,  जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इसमें सफलता पाई। 

बता दें कि आरुषि शर्मा मेरठ की रहने वाली हैं। इनकी स्कूलिंग दिल्ली से हुई है। स्कूलिंग के बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। लेकिन उन्हें  इंजीनियरिंग में उन्हें मजा नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने अफसर बनने की ठान ली। 

hrty

क्योकि आरूषि का मनना था कि कुछ हटकर किया जाये। वह यूपीएससी क्लीयर करने का सपना लेकर वह दिल्ली आ गईं। यहां उन्होंने यूपीएससी का सिलेबस अच्छी तरह समझा और दिन-रात एक करके तैयारी की। इसके लिए उन्होंने कोई कोचिंग सेंटर ज्वाइन नहीं किया। 

bdfbhd

इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया और दोस्तों तक से दूरी बना ली। और खूब मेहनत की।  शुरुआत में उन्हें असफलता मिली। लेकिन जल्द ही उनकी मेहनत रंग लाई और वह साल 2021 में सेलेक्ट हो गईं। हालांकि उन्हें आईआईएस यानी इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज मिला। 

वह इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज मिलने से संतुष्ट नहीं थीं। इसके अगले साल यानी यूपीएससी 2022 में फिर शामिल हुईं। इस बार उनकी रैंक 402 थी। फिर उन्हें इंडियन रेवन्यू सर्विसेज (IRS) मिला। 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी