nigamratejob-logo

क्या है नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, किसानों को उन्नत किस्म के नस्ल की गाय देने का सरकार का क्या है उद्देश्य, जानिए पूरी डिटेल्स

किसानों, बच्चों और महिलाओं के लिए सरकार आये दिन कुछ न कुछ योजनाएं चलाती रहती है जिससे की उनका आर्थिक विकास हो सके। 
 | 
Nandini Farmer Prosperity Scheme

Nandini Farmer Prosperity Scheme: किसानों, बच्चों और महिलाओं के लिए सरकार आये दिन कुछ न कुछ योजनाएं चलाती रहती है जिससे की उनका आर्थिक विकास हो सके। लेकिन अब सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। आपको पता होगा की  भारत में किसानों के लिए खेती के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय पशुपालन है।

 ज्यादातर किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन का काम करते हैं। पशुओं से होने वाली आय में बढ़ोतरी के लिए जरूरी है कि किसानों को अच्छे नस्ल के पशुओं को पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं से ज्यादा मात्रा में दूध की पैदावार होती है, जिससे किसानों का लाभ बढ़ता है। 

आपको बता दें की केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक भारत में किसानों की आय दोगुनी की जाए। इस लक्ष्य को लेकर राज्य सरकारें भी बेहद गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि किसानों को 25 उन्नत किस्म के नस्ल का गाय प्रदान करने से देश में दूध उत्पादन को बल मिलेगा और श्वेत क्रांति को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से किसानों को उच्च नस्ल की गाय प्राप्त होगी।

इसका कितना होगा किसानों को फायदा

इस योजना का नाम नंदिनी कृषक समृद्धि योजना है। पशुपालक किसानों के विकास के लिए इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग पशुपालक किसानों के जीवनस्तर में सुधार करने, गाय की उन्नत और नवीन नस्ल प्रदान करने में किया जाएगा।

1000 करोड़ रुपए का यह बजट अभी शुरुआती बजट है। इस योजना की उपयोगिता और लाभ को देखते हुए इसे भविष्य में और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। आपको बतादें की इस योजना के तहत पशुपालकों को न सिर्फ उच्च नस्ल की गाय मिलेगी, बल्कि योजना के तहत पशुपालकों के दूध को भी अच्छी कीमत देकर खरीदा जाएगा। 

जानिए किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें गाय की अच्छी और उन्नत नस्ल उपलब्ध कराने के लिए उत्तरप्रदेश के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जो किसान उत्तरप्रदेश के स्थाई निवासी हैं, उन्हें इस योजना के तहत दूध का विक्रय करने, सहकारी समिति से सूक्ष्म ऋण और गाय के अच्छे नस्लों को प्रदान किए जाएंगे। पशुपालक को दूध का अच्छा रेट दिया जाएगा। उत्तरप्रदेश के पंजीकृत किसानों को ही इसका लाभ दिया जाएगा। 

जानिए क्या है नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, उत्तरप्रदेश की महत्वपूर्ण  योजनाओं में से एक है। इस योजना की शुरुआत नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत की गई है। नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत इसी साल 2023 में की गई। उम्मीद है कि इस मिशन से प्रदेश में श्वेत क्रांति आएगी। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को 25 उन्नतशील नस्ल के गाय प्रदान किए जाएंगे। इससे प्रदेश में दूध उत्पादन  में बढ़ोतरी हो सकेगी।

क्या है इस योजना का उद्देश्य

  • नंद बाबा दुग्ध मिशन के कई महत्वाकांक्षी उद्देश्य हैं जैसे:
  • देशी नस्ल को बढ़ावा देना और उन्नत नस्ल तैयार करना
  • पशुपालक को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना
  • प्रदेश में दूध उत्पादन में बढ़ोतरी करना

जानिए कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

आपको बता दे की इस योजना की अभी सिर्फ घोषणा मात्र हुई है। योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी होने वाली है। जिस पर किसानों के हित के लिए तरह तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे और पशुपालक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी