nigamratejob-logo

Kia EV6 : MS Dhoni की इलेक्ट्रिक कार देखकर आप भी हो जाएंगे इसके दीवाने, 18 मिनट में हो जाती है 80 प्रतिशत चार्ज, एक से बढ़कर एक हैं फीचर्स

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में किआ की एक इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया।
 
 | 
KIA EV6

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को हाल ही में किआ की एक इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया। अधिकतर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने किआ की EV6 कार को खरीद लिया है। सिल्वर कलर की इस गाड़ी पर टेंपरेरी नंबर प्लेट लगी थी, जो कि संकेत देती है कि यह एक नई गाड़ी है। Kia की यह इलेक्ट्रिक कार दिखने में तो स्टाइलिश है ही, साथ ही कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है। इसकी फुल चार्ज रेंज इतनी है कि आप रांची से नेपाल भी पहुंच जाएं। 

इसे बेहद एयरोडायनामिक में डिजाइन दिया गया है। आगे की तरफ डुअल एलइडी हेडलैंप मिलते हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इसके डोर हैंडल्स दरवाजे में छिपे रहते हैं और जैसे ही आप गाड़ी के नजदीक जाते हैं तो यह बाहर आ जाते हैं। आपको 19 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्ज दिए गए हैं। इसमें पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप मिलते हैं। जो गाड़ी को क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं। 

अंदर की तरफ 12 इंच का कर्व्ड टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन सपोर्ट करता है। ड्राइवर और पैसेंजर सीट में रिलैक्सेशन का फीचर भी दिया गया है। यानी आप एक बटन दबाकर सीट को रेक्लाइन कर सकते हैं। इसमें हेडअप डिस्प्ले भी मिलता है।

भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 59.95 लाख रुपये से और 64.95 लाख रुपये तक (एक्स शोरूम) जाती है। इसमें 77.4 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 708 किलोमीटर तक चल सकती है। खास बात है कि बैटरी को 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।  

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी