nigamratejob-logo

भारत के इन एक्सप्रेसवे पर सफर करना एक अलग ही रोमांच, यात्रा करने से पहले जान लें टोल टैक्स की दरें

केन्द्र की मोदी सरकार लोगों के सफर को सरल और आरामदायक बनाने के लिए देशभर में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है। 
 | 
India Expressway

India Expressway: केन्द्र की मोदी सरकार लोगों के सफर को सरल और आरामदायक बनाने के लिए देशभर में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है। आप चाहें एक शहर से दूसरे शहर के बीच कुछ किलोमीटर का सफर करें या फिर हजारों किलोमीटर की दूरी तय करनी हो, हाइवे और एक्सप्रेसवे आपकी यात्रा को बेहद ही आसान बना रहे हैं। प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ये आधुनिक सड़कें यात्रा के समय को काफी कम कर रही हैं और आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन में भी योगदान दे रही हैं।

अब देश के मुख्य शहरों और क्षेत्रों के बीच सीधी कनेक्टिविटी करने वाले इन हाइवे और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का भुगतान भी करना होता है। आज यहां हम आपको उन हाइवे और एक्सप्रेसवे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिनकी कीमत के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। बता दें, इनमें कुछ एक्सप्रेसवे अभी नए बने हैं तो कुछ को साल हो गए हैं।

मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे

मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन कंक्रीट, हाई-स्पीड और टोल एक्सप्रेसवे था। बता दें, निर्माण के बाद मुंबई और पुणे के बीच यात्रा का समय काफी बचता है। यही नहीं, ये एक्सप्रेसवे पश्चिमी घाट बढ़िया नजारों के लिए भी जाना जाता है।

टोल कीमत

• कार: 320 रुपए
• मिनी बसें : 495
• हेवी-एक्सल वाहन: 685
• बसें: 940
• बड़े ट्रक: 1,630-2,165

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे

1250 Km लंबाई वाले इस एक्सप्रेसवे की गिनती सबसे बड़े एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे के रूप में होती है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुंबई तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह महत्वाकांक्षी परियोजना दो प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देगी।

टोल कीमत

• हल्के वाहन (कार): 500
• वाणिज्यिक वाहन: 805
• भारी वाहन (बसें और ट्रक): 1680

यमुना एक्सप्रेसवे

ग्रेटर नोएडा की आगरा से सीधे कनेक्टिविटी करने वाले इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 165 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेसवे की बदौलत इन दोनों शहरों के बीच की दूरी कुछ ही घंटों में सिमट कर रह गई है। 

टोल कीमत

• छोटी कारें/वैन: 437
• हल्के वाणिज्यिक वाहन: 648
• ट्रॉलर: 2,729

अहमदाबाद- वडोदरा एक्सप्रेसवे

अहमदाबाद- वडोदरा एक्सप्रेसवे, जिसे राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 1 (NE1) के रूप में भी जाना जाता है, भारत के गुजरात राज्य में एक प्रमुख राजमार्ग के रूप में काम करता है। यह राज्य के दो प्रमुख शहरों अहमदाबाद और वडोदरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी के साथ ही सफर को बेहद आसान बना देता है। 

टोल दरें

• अहमदाबाद से वडोदरा: 125
• नडियाद से वडोदरा: 75
• नडियाद से अहमदाबाद: 55
• अहमदाबाद से आनंद: 75
• आनंद से वडोदरा: 55

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

343 km लंबा यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से कनेक्ट करता है। इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्सप्रेसवे अपने मॉडर्न डिजाइन और बढ़िया ट्रेवल एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।

टोल दरें

• कार, जीप, वैन और अन्य हल्के वाहन: 675
• हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनीबस: 1,065
• बस, ट्रक: 2,145
• मल्टी-एक्सल वाहन (एमएवी) (3 से 6 एक्सल), भारी निर्माण मशीनरी, जियो-मूविंग उपकरण: 3,285
• 7 या अधिक एक्सल वाले वाहन: 4,185

मुंबई- नागपुर एक्सप्रेसवे

701 km लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई से नागपुर के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसे समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सप्रेसवे को विकास को बढ़ावा देने, परिवहन और कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है।

टोल दरें

• कार, जीप: 1,212
• हल्के माल वाहन, मिनीबस: 1,955
• बस, ट्रक: 4,100
• तीन एक्सल वाहन- 3 एक्सल वाला ट्रक: 4,472
• भारी निर्माण मशीनरी: 6,435
बड़े वाहन: 7,830

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे

302 किलोमीटर लंबाई वाले इस एक्सप्रेसवे ने आगरा से लखनऊ के बीच सफर को आसान बना दिया है। इस एक्सप्रेसवे की बदौलत दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र कुछ ही घंटों में तय हो रही है।

टोल दरें

• हल्के मोटर वाहन: 655
• हल्के वाणिज्यिक वाहन: 10,35
• बस/ट्रक: 2,075
• भारी निर्माण मशीनरी: 3,170
• बड़े वाहन: 4,070

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी