nigamratejob-logo

Vande Bharat: इस राज्य को एक साथ मिलने जा रही दो-दो वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जान‍िए रूट

 | 
Vande Bharat Express: देश को अब दो नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों (भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर) का शुभारंभ करेंगे।  सीएम चौहान ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरा पर आएंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यक्रमों में भी ह‍िस्‍सा लेंगे। कयुँकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।   तीन और वंदे भारत ट्रेन जल्‍द चलाने का प्‍लान  वहीं इसके अलावा रेलवे की तरफ से तीन और वंदे भारत ट्रेन जल्‍द चलाने का प्‍लान है।  मौजूदा समय में 18 वंदे भारत अलग-अलग रूट पर चल रही हैं। स तरह जून के अंत तक देश में कुल 23 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।   मध्‍य प्रदेश के अलावा मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी जल्‍द दिखाई जाएगी। बालासोर हादसे के बाद इसका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।   कर्नाटक में भी सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनों का संचालन शुरू क‍िया जाना है।  पटना और रांची को जोड़ने वाली ट्रेन के रूप में बिहार को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात म‍िलेगी।   ट्रेन के गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारवनडे सनाथ और बोकारो स्टील सिटी में स्‍टापेज होने की उम्मीद है. यह ट्रेन करीब 410 किमी की दूरी तय करेगी।   वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस स्पीड की 180 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की औसत स्पीड 83 किमी प्रति घंटा है। बीते दिनों एक आरटीआई से इसकी जानकारी सामने आई थी। सबसे तेज वंदे भारत फिलहाल नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) ट्रेन है।

Vande Bharat Express: देश को अब दो नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने वाला है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों (भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर) का शुभारंभ करेंगे।

सीएम चौहान ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरा पर आएंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यक्रमों में भी ह‍िस्‍सा लेंगे। कयुँकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

तीन और वंदे भारत ट्रेन जल्‍द चलाने का प्‍लान

वहीं इसके अलावा रेलवे की तरफ से तीन और वंदे भारत ट्रेन जल्‍द चलाने का प्‍लान है।  मौजूदा समय में 18 वंदे भारत अलग-अलग रूट पर चल रही हैं। स तरह जून के अंत तक देश में कुल 23 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। 

मध्‍य प्रदेश के अलावा मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी जल्‍द दिखाई जाएगी। बालासोर हादसे के बाद इसका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। 

कर्नाटक में भी सेमी हाई स्‍पीड ट्रेनों का संचालन शुरू क‍िया जाना है।  पटना और रांची को जोड़ने वाली ट्रेन के रूप में बिहार को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात म‍िलेगी। 

ट्रेन के गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारवनडे सनाथ और बोकारो स्टील सिटी में स्‍टापेज होने की उम्मीद है. यह ट्रेन करीब 410 किमी की दूरी तय करेगी। 

वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस स्पीड की 180 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन की औसत स्पीड 83 किमी प्रति घंटा है। बीते दिनों एक आरटीआई से इसकी जानकारी सामने आई थी। सबसे तेज वंदे भारत फिलहाल नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) ट्रेन है।
 

सरकारी योजनाएं

सक्सेस स्टोरी